हल्द्वानी। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” के तहत रात में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और बगैर वजह सड़कों पर घूमने वाले 58 लोगों को गिरफ्तार किया। हाल ही में SSP ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से महिला सुरक्षा पर सुझाव मांगे थे, जिसमें कई महिलाओं ने शाम और रात के समय मनचलों और शराबियों की बढ़ती संख्या के चलते असुरक्षित महसूस करने की शिकायत की थी। इस गंभीर मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, SSP ने एक पुलिस टीम गठित की और रात के समय चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर