सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को हादसा हो गया। तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। पिकअप में 13 लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। यहां से पांच लोगों को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। सभी लोग हवाई निर्माण का काम करते थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी