जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्ट्रीटलाईट मरम्मत कार्यों वार्डवार रवाना की गई 35 टीमों के कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं डिमांड के सत्यापन के लिए मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा नगर निगम 02 लाईट इन्सपैक्टर एवं एक क्षेत्रीय लाईनमैन को रिर्पोटिंग अधिकारी नामित किया गया है,
जो अपनी आख्या नोडल अधिकारी, श्रीमती रचना पायल, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम देहरादून के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर मुख्य नगर आयुक्त के समक्ष अवालोकनार्थ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
उपरोक्त टीमें प्रतिदिन कन्ट्रोलरूम एवं अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली पथ प्रकाश संबंधी शिकायतों का चार्ट प्रतिदिन रिपोर्टिंग अधिकरी से प्राप्त कर सांय 05 बजे तक प्रतिदिन शिकायतों के निस्तारण, बैकलॉक संबंधी आख्या एवं लाईट आदि सामग्री की मांग तैयार कर अपने रिपोटिंग ऑफिसर को प्रस्तुत करेंगे।
रिपोर्टिंग ऑफिसर प्राप्त मांग के अनुरूप समस्त आवश्यक संसाधन अपनी-अपनी टीम को यथा समय उपलब्ध कराते हुए आवंटित वार्डों में भेजना सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। तद्क्रम में सभी रिपोर्टिंग ऑफिसर अपनी आख्या नोडल अधिकारी, श्रीमती रचना पायल, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम देहरादून के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर मुख्य नगर आयुक्त के अवालोकनार्थ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर