देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में पार्टी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत और जम्मू व कश्मीर में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में आयोजित विजय जुलूस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाथीबड़कला बाजार में पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को जलेबी खिलाकर मीठी जीत का उत्सव व जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे मोदी मैजिक समाप्त हो गया है। उनके लिए यह ऐतिहासिक जीत आईना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। उसमे सफलता मिली है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरियाणा की जीत सिर्फ एक ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, झारखण्ड और केदारनाथ उपचुनाव भी भाजपा जितने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 10 वर्षो में हुए अभूतपूर्व कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों तथा हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास की जीत है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा की जनता का भी आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, संध्या थापा, भूपेंद्र कठेत, सिकंदर सिंह, बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, दिनेश प्रधान, संजय नोटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर