
देहरादून
80 वें स्वतंत्रता दिवस को आज पूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री शमशेर सिंह बिष्ट और कैंट विधायक सविता कपूर के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर देश भक्ति के गीतों के साथ ही बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी। पूर्व सैनिकों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया।केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सभी को उन शहीदों को नही भूलना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये और देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद कराया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व सैनिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। सभा का संचालन संगठन के केंद्रीय महासचिव कैप्टन रोड शाही द्वारा किया गया इस अवसर में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक उनके परिवार उपस्थित थे।
The post पूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को किया नमन first appeared on MJ.
The post पूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को किया नमन appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी