दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।
रुड़की में एक घर में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने बिस्तर में सांप देखा। सांप पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों की सांसें अटक गई। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर सांप को बिस्तर से बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया।
रुड़की के सलेमपुर गांव के पास भूमिया कॉलोनी में आशीष शर्मा का घर है। रविवार की दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। बिस्तर में सांप देखकर उनकी चीख निकल गई और वह डरते हुए घर के बाहर आ गए।
सांप की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इस बीच आशीष शर्मा के परिचित अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और बिस्तर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को लकड़ी के सहारे एक डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में छोड़ दिया
वहीं, सांप की सूचना वन विभाग को भी दी गई। रुड़की वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि सांप निकलने की सूचना आई थी। लेकिन बाद में सूचना मिली थी कि सांप को लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की करी आकस्मिक चेकिंग
एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों/जांचो को अनावश्यक रूप से लम्बित रखने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग