देहरादून
लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून मसूरी मोटर मार्ग के किमी-20 पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर गहरी दरारें, किनारे बड़ा धंसाव तथा गहरा गड्ढा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हाल के दिनों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर कई स्थानों पर खतरा बढ़ा है।
जनहित में सभी वाहन चालकों एवं पर्यटकों से अपील है कि इस मार्ग पर अत्यंत सावधानी से यात्रा करें। विशेष रूप से रात्रि, तेज बारिश या कम दृश्यता के समय अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अनुरोध है कि प्रभावित स्थान पर तत्काल सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, यातायात नियंत्रण तथा स्थायी मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
जनहित अपील
वाहन धीमी गति से चलाएं।
क्षतिग्रस्त हिस्से से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
— जनहित में जारी
The post देहरादून मसूरी मोटर मार्ग के किमी-20 पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, प्रशासन ने रास्ता किया बंद first appeared on MJ.
The post देहरादून मसूरी मोटर मार्ग के किमी-20 पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, प्रशासन ने रास्ता किया बंद appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर