देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी जनपदों में 25 मई से 27 मई, 2026 तक लू (हीट वेव) जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पत्र जारी कर सभी जनपदों को सतर्क रहने एवं आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, बर्फ एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने तथा लू एवं शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके अतिरिक्त नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख चैराहों पर पेयजल, प्याऊ एवं शीतल जल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने को कहा गया है। बिजली एवं पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। श्रमिकों एवं बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मियों के लिए कार्य समय को प्रातः एवं सायंकाल तक सीमित रखने की सलाह दी गई है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से अत्यधिक गर्मी के दौरान दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करने की अपील की है।
The post अगले दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट, मैदानी जनपदों में हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना first appeared on MJ.
The post अगले दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट, मैदानी जनपदों में हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना appeared first on MJ.

More Stories
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश